उत्तरप्रदेशक्राइम

हरिद्वार: महिला कांवड़ यात्री को कार ने मारी टक्कर, पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आराम कर रही थी महिला

नगर कोतवाली क्षेत्र में कार हादसा: गंगा जल लेने आए परिवार की महिला गंभीर रूप से घायल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा जल लेने आए एक परिवार की महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश भी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है। 23 फरवरी को दिनेश पुत्र हरि सिंह, निवासी पिपरवाला, थाना धनारी, जिला संभल, यूपी अपने परिवार के साथ कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आया था। अंधेरे के कारण परिवार पंतद्वीप पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आराम कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे, एक कार ने दिनेश के भतीजे की पत्नी गोमती देवी को सिर और दाएं हाथ पर टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

गोमती देवी को गंभीर रूप से घायल देखकर परिवार ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर पाया और उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिला की हालत अब खतरे से बाहर भी बताई जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button