Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कांवली रोड पर आज बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने पैदल जा रहे 50 वर्षीय मजदूर सकल देव साहनी को कुचल भी दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार भी हो गया।
घटना से गुस्साए परिजन व स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और शव सड़क पर रखकर हंगामा भी शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रोड पर रोज सुबह तेज रफ्तार डंपर गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई ही नहीं करता। आक्रोशित लोगों ने पोस्टर व बैनर भी फाड़ डाले और मुआवजे व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में भी जुटी रही। नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि डंपर चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740