उत्तराखंड में जनगणना की धीमी रफ्तार, 11 नगर निगमों में काम तक शुरू नहीं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की प्रगति बेहद धीमी रहने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। राज्य में 29,631 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) में से अब तक केवल 14,355 में ही गणना कार्य भी शुरू हो पाया है। जनगणना निदेशालय ने इसको लेकर सभी जिलों को पत्र भी जारी किया है।
स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक नगर निगम क्षेत्रों में है, जहां देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत 11 नगर निगमों में जनगणना का काम ही शुरू तक नहीं हो सका। हरिद्वार व रुद्रपुर में केवल एक-एक एचएलबी की गणना पूरी हुई है।
जिलों की बात करें तो पिथौरागढ़ में सबसे अधिक 4.39 प्रतिशत मकान गणना ही हुई है, जबकि देहरादून में अब तक शून्य प्रगति भी दर्ज की गई है। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी व उत्तरकाशी जैसे जिलों में भी काम बेहद धीमा चल रहा है।
गौरतलब है कि 10 से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन स्व-गणना अभियान भी चलाया गया था, जिसमें करीब 60 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद 25 अप्रैल से घर-घर जाकर जनगणना का पहला चरण भी शुरू किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




