Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में वीर जवानों को सम्मान, राज्यपाल बोले- उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

नैनीताल के लोक भवन में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सेना, अर्धसैनिक बलों व पूर्व सैनिकों के साहस और योगदान को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान में योगदान देने वाले वायु सेना व थल सेना के अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदकों से सम्मानित भी किया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों व अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। उन्होंने कहा कि यहां की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत भी है। राज्यपाल ने कहा कि सैनिकों को “भूतपूर्व” नहीं बल्कि “अभूतपूर्व” कहा जाना चाहिए, क्योंकि सैनिक जीवन व्यक्ति को आजीवन राष्ट्रसेवा व अनुशासन से जोड़ता है।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना के शौर्य, रणनीतिक क्षमता व समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस अभियान में भारतीय सशस्त्र बलों ने असाधारण वीरता का परिचय दिया व देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

कार्यक्रम में मनीष अरोरा, कुणाल कालरा समेत सेना मेडल व मेंशन-इन-डिस्पैचैस प्राप्त कई सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। वहीं गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर को राज्यपाल प्रशस्ति पत्र प्रदान भी किया गया।

राज्यपाल ने वीर माताओं और वीर नारियों को भी नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में उनका योगदान बेहद ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सैनिक परिवारों से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने और स्वयं सहायता समूहों जैसी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button