उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज सोमवार को पवित्र बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
धाम पहुंचने पर मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत भी किया। दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की और बदरीनाथ धाम में चल रहे धार्मिक व विकास कार्यों की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर उन्होंने बदरीनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप प्रदान भी की। मंदिर समिति ने उनके इस सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
मुकेश अंबानी के बदरीनाथ धाम पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम भी किए गए थे।
बदरीनाथ धाम हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और चारधाम यात्रा के दौरान यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




