देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शनिवार को न्यू कैंट रोड क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्यों व प्रस्तावित सड़क निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि मानसून को देखते हुए क्षेत्र में मजबूत जल निकासी व्यवस्था भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या का सामना भी न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सड़क व नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी भी की जा रही है।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
