देहरादून: सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय ने जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ शहर में रोड कटिंग के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कई प्रमुख क्षेत्रों का दौरा भी किया गया।
निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर कार्य संतोषजनक मिला, लेकिन कुछ जगहों पर खराब रेस्टोरेशन व सड़क पर मलबा पाए जाने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश भी दिए गए।
सचिव ने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा व शर्तों का पालन न करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी, साथ ही जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
