Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

कनखल में PWD टीम पर हमला, अतिक्रमण चिन्हीकरण के दौरान मारपीट का आरोप

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में कुंभ मेले की तैयारियों के बीच पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के आसपास अतिक्रमण चिन्हित करने और प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करने पहुंची विभागीय टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने, कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और मारपीट करने के साथ सरकारी दस्तावेज छीनने का आरोप लगाया है।

पीडब्ल्यूडी के अपर सहायक अभियंता चंद्र लाल भारती ने कनखल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनके मुताबिक कुंभ मेले की तैयारियों के तहत विश्व कल्याण आश्रम और मातृ सदन आश्रम से ज्वालापुर की ओर प्रस्तावित मार्ग का चिन्हीकरण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में टीम इंदिरा बस्ती पहुंचकर अतिक्रमण की मार्किंग कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने काम का विरोध शुरू कर दिया।

तहरीर में राकेश पुत्र ओमपाल, संजीव, राजीव, इंद्रावती और उनके कुछ रिश्तेदारों पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि विरोध के दौरान टीम पर पत्थर और ईंटें भी फेंकी गईं। घटना में अपर सहायक अभियंता चंद्र लाल भारती, अमीन मेनपाल सिंह, सपना रतूड़ी और चालक वीरेंद्र के घायल होने की बात कही गई है।

विभागीय टीम ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान सरकारी अभिलेख, डायरी और भूमि से जुड़े जरूरी दस्तावेज छीन लिए गए। मोबाइल फोन छीनने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों और विभागीय कर्मचारियों के बीच विवाद, गाली-गलौज और मारपीट दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने बनाया था।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने कहा कि टीम अतिक्रमण की मार्किंग के लिए मौके पर गई थी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, कनखल कोतवाली के एसएसआई अनुज सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button