Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बारिश का बड़ा अलर्ट! 4 जिलों में ऑरेंज चेतावनी, 4 अगस्त तक बिगड़े रहेंगे मौसम के तेवर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

वहीं, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें। विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर न रुकने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है। 4 अगस्त तक अधिकांश जिलों में इसी तरह बारिश और तेज बौछारों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को लगातार मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button