उत्तराखंड

शहर में अधूरे निर्माण कार्यों पर भड़के महापौर, विभागों को दिए चेतावनी भरे निर्देश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून | देहरादून शहर में जगह-जगह चल रहे अधूरे और अव्यवस्थित निर्माण कार्यों को लेकर महापौर सौरभ थपलियाल ने गुरुवार को नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों और संस्थानों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने मानसून से पहले सभी कार्यों को पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए और आधे-अधूरे कार्यों पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

बैठक में महापौर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए और किसी भी कार्य से पूर्व उन्हें सूचित भी किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर कार्य पूरे नहीं हुए तो जिम्मेदार विभागों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

पार्षदों ने लगाए विभागों पर मनमानी के आरोप

बैठक में कई पार्षदों ने विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े किए।

पार्षद आलोक कुमार ने मोथरोवाला, बंजारावाला और कारगी क्षेत्रों में सीवर लाइन के कार्य से सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या को उठाया। पार्षद रोहन चंदेल ने विभागों में तालमेल की कमी से आम जनता को हो रही परेशानी की ओर ध्यान भी दिलाया।

 

पार्षद महिपाल धीमान ने पथरीबाग क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने के बाद हैंडओवर न किए जाने पर नाराजगी जताई। बैठक में पेयजल निगम के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे पार्षदों में रोष देखने को मिला। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी लाइन का हैंडओवर स्थानीय पार्षद की सहमति के बाद ही किया जाए।

विकास कार्य या धन की बर्बादी? पार्षदों ने उठाए सवाल

बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कठैत ने कड़े सवाल भी उठाते हुए कहा कि “उत्तराखंड को लूटने के लिए क्या विकास योजनाएं भी बनाई जा रही हैं?” उन्होंने विभागों पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया और बैठक को औपचारिकता तक सीमित न रखने की मांग भी की।

कुछ पार्षदों ने मिट्ठी-बेहड़ी इलाके में बिना आवश्यकता के सड़कों की खुदाई पर भी सवाल उठाए। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

किन्नरों की मनमानी पर भी फूटा गुस्सा

बैठक में पार्षदों ने शादी, बच्चे के जन्म जैसी खुशियों के मौके पर किन्नरों द्वारा जबरन वसूली व धमकाने की शिकायतें भी रखीं। पार्षदों ने ‘बधाई’ की राशि तय करने की मांग भी की। नगर आयुक्त ने इस विषय को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया।

नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने सभी विभागों से कहा कि मानसून से पहले नालियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत व जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा भी किया जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को वार्डवार कैंप लगाकर वृद्धा व विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button