उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
ऋषिकेश में जुटे देशभर के महापौर, शहरी विकास पर मंथन में शामिल हुए सीएम धामी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। बैठक में देश के विभिन्न शहरों से आए महापौर शहरी विकास, सुशासन व जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि बेहतर शहरी व्यवस्थाएं व प्रभावी जनसेवा ही विकास की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता भी है।
बैठक में शहरी विकास के विभिन्न मॉडल, नगर निकायों की चुनौतियां व जनकल्याण से जुड़े विषयों पर व्यापक मंथन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को निरंतर गति भी दी जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731