उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मसूरी पुलिस ने बिछड़े नाबालिग को परिजनों से मिलाया, नौकरी की तलाश में घर से आया था
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: मसूरी पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए घर से बिना बताए मसूरी पहुंचे 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को सकुशल उसके परिजनों से भी मिला दिया। किशोर उत्तरकाशी जिले के ग्राम पाली का रहने वाला है और नौकरी की तलाश में घर से निकलकर मसूरी में पहुंच गया था।
पुलिस को किशोर संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला, जिसके बाद उसे सुरक्षा के मद्देनज़र कोतवाली लाकर पूछताछ भी की गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया व उन्हें मसूरी बुलाया।
आवश्यक सत्यापन व औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने मसूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई व संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731