उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, प्रदेश कार्यकारिणी के साथ पांच अहम समितियों का भी गठन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 24 प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 प्रदेश महासचिव और 107 प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
इसी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए पांच महत्वपूर्ण समितियों के गठन की भी घोषणा की है। एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का गठन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नई कार्यकारिणी समिति में गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत और भुवन चंद्र कापड़ी सहित कुल 41 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी संयोजक होंगे। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की जिम्मेदारी विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है। एसआईआर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत होंगे, जबकि चार्जशीट समिति की अध्यक्षता करन माहरा करेंगे। इस समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि नई कार्यकारिणी और समितियों के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




