उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; पांच की मौत, एक बच्चा घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में छह से सात लोग सवार थे। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बचाव दल ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं। घायल बच्चे को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731