कार्बेट में बढ़ी बाघों की संख्या, नए इलाकों तक पहुंचने से बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार बढ़ती संख्या अब उन्हें नए क्षेत्रों की ओर बढ़ने के लिए मजबूर कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व की सीमित धारण क्षमता और भोजन व क्षेत्र पर बढ़ते दबाव के कारण बाघ अब मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों तक भी पहुंच रहे हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
सेवानिवृत्त डीएफओ बलवंत सिंह शाही के अनुसार, वर्ष 1973 में कार्बेट टाइगर रिजर्व में करीब 40 बाघ थे, जबकि वर्ष 2022 की गणना में उनकी संख्या बढ़कर 266 हो गई। लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगली गणना में यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है।
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, नर बाघ अपने क्षेत्र की तलाश और सुरक्षा के लिए कई किलोमीटर तक विचरण करते हैं। जब उन्हें पर्याप्त शिकार या उपयुक्त क्षेत्र नहीं मिलता, तो वे नए इलाकों की ओर रुख करते हैं। यही वजह है कि अब अल्मोड़ा के बिनसर, जागेश्वर और बागेश्वर के सुंदरढूंगा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी बाघों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बाघों के नए क्षेत्रों में पहुंचने से वन विभाग के सामने संरक्षण के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




