मसूरी में गनहिल पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास क्षतिग्रस्त; पांच परिवारों ने सुरक्षित स्थान पर बिताई रात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच गनहिल पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवास को भारी नुकसान पहुंचा है। बोल्डरों की चपेट में आने से एक कमरे का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे कमरे की दीवार दूसरी बार ढह गई। अन्य कमरों की दीवारों में भी दरारें आने से भवन में रह रहे परिवारों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार से पहाड़ी से रुक-रुक कर लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारी आवास में रहने वाले सभी पांच परिवारों ने पूरी रात एसडीएम कार्यालय के एक हॉल में शरण लेकर बिताई। प्रभावित परिवारों का कहना है कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
कचहरी कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि जिस सरकारी आवास में पांच परिवार रह रहे हैं, वह लगातार खतरे की जद में है। बोल्डर गिरने से भवन को गंभीर नुकसान पहुंचा है और अब वहां रहना सुरक्षित नहीं है।
प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय करने, वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने और पहाड़ी से हो रहे खतरे का स्थायी समाधान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र बेहद संवेदनशील हो गया है और समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




