Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

आपदा के समय अधिकारी अब खुद उड़ाएंगे ड्रोन, 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारी अब आपदा में राहत व बचाव कार्यों के लिए खुद ड्रोन उड़ाएंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के ड्रोन एप्लीकेशन व रिसर्च सेंटर द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई है।

यह प्रशिक्षण उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के सभागार में 14 फरवरी तक चलेगा, जिसमें एनडीआरएफ के एसी और इंस्पेक्टर रैंक के 25 अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में अधिकारियों को ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं व आपदा प्रबंधन में इसके प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

यूसैक स्थित आईटीडीए के विशेषज्ञों ने ड्रोन और उनके घटकों के बारे में जानकारी भी प्रदान की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को आपदा प्रबंधन, खोज और बचाव कार्यों, निगरानी और राहत वितरण में ड्रोन तकनीक के प्रभावी उपयोग की समझ विकसित भी करना है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button