राजभवन में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय एकीकरण पर हुई चर्चा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय सैनिक संस्था, जो कि 22 वर्षों से राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्यरत एक गैर-राजनैतिक संस्था है, जिसके वर्तमान में एक लाख से ज्यादा सदस्य हैं जो 23 राज्यों में सक्रिय है। संस्था के सदस्य के रूप में देश के प्रति समर्पित नागरिक व पूर्व सैनिक जुड़े हैं।
राज्यपाल, जो स्वयं इस संस्था से लंबे समय से जुड़े रहे हैं, ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण, चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। विशेष रूप से विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों को नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक करना एक अत्यंत सराहनीय कदम है।
राज्यपाल ने संस्था को और अधिक सदस्य जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि देशभक्त नागरिकों का यह संगठन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और राष्ट्रीय एकता को और मजबूती मिलेगी।




