उत्तराखंड की रजत जयंती पर पीएम मोदी देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात, तैयारियां अंतिम चरण में
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अब तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 9 नवंबर को देहरादून के एफआरआई मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को विकास की बड़ी सौगात भी देंगे।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा व स्क्रीनिंग का कार्य अंतिम चरण में है।
नियोजन विभाग राज्यभर में धरातल पर उतरने वाली योजनाओं की सूची तैयार कर रहा है, जिनका लोकार्पण या शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव एवं गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि राज्य स्थापना की रजत जयंती को ऐतिहासिक रूप देने के लिए सरकार पूरी तैयारी में भी जुटी है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे, जिससे उत्तराखंड के अगले 25 वर्षों के विकास का रोडमैप भी तय होगा।”
रजत जयंती समारोह को लेकर एफआरआई मैदान में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग भी पूरी तरह सक्रिय भी हैं।




