उत्तराखंड

उत्तराखंड में UCC लागू होने की घोषणा का भाजपा ने किया स्वागत, भट्ट ने जताया सीएम का आभार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: भाजपा ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य को यह कानून लागू करने से देश में एक उदाहरण बनेगा। उन्होंने खुशी और संतोष जताते हुए कहा कि हम जनता से किया हुआ एक और वादा पूरा करने जा रहे हैं।

महेंद्र भट्ट ने समस्त उत्तराखंडवासियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आखिरकार वह ऐतिहासिक दिन आ गया है जब राज्य को समान नागरिक संहिता मिलने जा रही है। यह जनअपेक्षा इतनी पुरानी है कि इसके लिए स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही मांग की जा रही थी। भाजपा के तीन मूल सिद्धांतों में यूसीसी हमेशा से शामिल रहा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी सनातन भूमि से इसकी शुरुआत हो रही है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में इस वादे को जनता से किया था। इस वादे को निभाते हुए पहली कैबिनेट बैठक में प्रारूप समिति का गठन किया गया। लाखों सुझावों, सार्वजनिक बैठकों और विभिन्न माध्यमों से विचार-विमर्श किया गया, आपत्तियों को सुना गया और विधेयक को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। नियमावली बनाने से लेकर सभी कानूनी पहलुओं पर उच्च स्तर पर विमर्श किया गया और अब वह शुभ दिन आ गया है जब यह कानून लागू होने जा रहा है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह कानून जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव को समाप्त करेगा, महिलाओं के सशक्तिकरण में मदद करेगा और कुप्रथाओं पर रोक लगाएगा। सनातन संस्कृति की पथ प्रदर्शक भूमि से इसकी शुरुआत यह संकेत देती है कि यह जल्द ही पूरे देश में लागू होगा। उन्होंने कहा कि हमें सभी मिलकर इस कानून को राज्य में सफलतापूर्वक लागू करवाना है ताकि यह राष्ट्र और समाज की एकता का प्रतीक बने।

उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लागू होने से भाजपा सरकार जनता से किया एक और वादा पूरा करने जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button