उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट; 22 जून तक मानसून की दस्तक के आसार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट भी बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर भी हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, जबकि पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना होने से पर्यटक भी इसका आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है और तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं और आगामी दिनों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। अनुमान है कि 22 जून के आसपास मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
राजधानी देहरादून में आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं लगातार हो रही बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। कई यात्रा मार्गों पर पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




