उत्तराखंडक्राइम

देहरादून: परेड ग्राउंड की निर्माणाधीन लिफ्ट पार्किंग से चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, तीन महिला चोर गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। परेड ग्राउंड के पास निर्माणाधीन लिफ्ट पार्किंग स्थल से हुई चोरी की घटना का डालनवाला पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा भी कर दिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल 3 महिला आरोपियों को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया है।

थाना डालनवाला में 11 मई 2025 को वादी विजय कुमार निवासी त्यागी रोड ने शिकायत दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा परेड ग्राउंड स्थित लिफ्ट पार्किंग से लिफ्ट से जुड़ा सामान चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना डालनवाला में मामला दर्ज कर जांच भी शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले व मुखबिर की मदद ली। जांच में 3 महिला संदिग्धों की पहचान हुई, जिन्हें 12 मई को करनपुर क्षेत्र में कान्वेंट रोड मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button