उत्तराखंड

भारी बारिश से बर्बाद हुई सड़कों–भवनों की मरम्मत तेज, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए 530 करोड़ रुपए


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में इस बार तेज बारिश व मानसूनी आपदा ने सभी 13 जिलों में भारी तबाही मचाई। सड़कों, भवनों व अन्य आधारभूत संरचनाओं को करोड़ों का नुकसान भी हुआ। अब क्षतिग्रस्त ढांचों को दोबारा दुरुस्त करने के लिए सरकार ने तेजी से काम भी शुरू कर दिया है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष 530.66 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसमें 244.67 करोड़ विभागों को व 285.99 करोड़ सभी जिलों को दिए गए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार ने बताया कि जिलों व विभागों की जितनी भी बजट डिमांड अब तक आई है, उसे मंजूरी भी दी जा चुकी है।

जिलों को मिली बड़ी राहत

स्थानीय देनदारियां खत्म करने के लिए सभी जिलों को 2-2 करोड़ रुपए भी दिए गए हैं। इसके अलावा भारी क्षति वाले जिलों को अतिरिक्त राशि भी जारी की गई है—

  • चंपावत – 38 करोड़
  • उधम सिंह नगर – 28 करोड़
  • देहरादून – 29 करोड़
  • हरिद्वार – 13 करोड़
  • टिहरी – 23 करोड़
  • चमोली – 23.60 करोड़
  • रुद्रप्रयाग – 15.39 करोड़
  • अल्मोड़ा – 13 करोड़
  • नैनीताल – 13 करोड़ (25 करोड़ की नई डिमांड पर विचार जारी)
  • उत्तरकाशी – 33 करोड़
  • बागेश्वर – 13 करोड़
  • पिथौरागढ़ – 28 करोड़
  • पौड़ी – 16 करोड़

विभागों को भी जारी हुआ बजट

आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय ढांचों की मरम्मत के लिए भी भारी धनराशि जारी की गई—

  • लोक निर्माण विभाग – 77.33 करोड़
  • जल संस्थान – 20 करोड़
  • यूएसडीएमए – 20 करोड़
  • शिक्षा विभाग – 20 करोड़
  • वन विभाग – 15.52 करोड़
  • पेयजल विभाग – 20 करोड़
  • ग्रामीण विकास – 45 करोड़
  • यूपीसीएल – 20 करोड़
  • राजस्व परिषद – 2 करोड़
  • ULMMC – 2.66 करोड़

सरकार का फोकस अब तेजी से मरम्मत कार्यों को पूरा करने पर है ताकि आगामी मौसम में किसी तरह की समस्या न हो और बुनियादी ढांचे को समय पर दुरुस्त भी किया जा सके।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button