सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा: गैस सिलेंडर रिफिल की शिकायतें पहली बार टॉप-10 में, रुद्रप्रयाग बना अव्वल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों में दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। इस बार की रिपोर्ट में एक नया ट्रेंड सामने आया है। पहली बार रसोई गैस सिलेंडर रिफिल से जुड़ी शिकायतें शीर्ष 10 शिकायतों की सूची में शामिल हुई हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित इन मामलों में करीब 69.3 प्रतिशत शिकायतों का समाधान दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, गैस सिलेंडर के अलावा पेयजल आपूर्ति बाधित होने, बिजली कटौती और बिजली बिलों में संशोधन से संबंधित शिकायतें भी बड़ी संख्या में दर्ज हुई हैं। पिछले दो वर्षों की तुलना में गैस रिफिल से जुड़ी शिकायतों का प्रमुख श्रेणी में आना एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
जिलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शिकायतों के निस्तारण में रुद्रप्रयाग ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां 36.71 प्रतिशत शिकायतों का सफल निस्तारण हुआ। टिहरी गढ़वाल 36.22 प्रतिशत के साथ दूसरे और पौड़ी गढ़वाल 35.76 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। राजधानी देहरादून में शिकायत निस्तारण का प्रतिशत 32.28 दर्ज किया गया। दूसरी ओर नैनीताल (21.80 प्रतिशत) और ऊधम सिंह नगर (21.08 प्रतिशत) सबसे पीछे रहे।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में जहां कुल 1,68,511 शिकायतें दर्ज हुई थीं, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 2,23,001 पहुंच गई।
हालांकि शिकायतों की संख्या बढ़ने के बावजूद कई विभागों ने निस्तारण की गति में सुधार किया है। उदाहरण के तौर पर, राजस्व विभाग में जिन मामलों के समाधान में पहले औसतन 90 दिन लगते थे, अब उनका निपटारा लगभग 54 दिनों में किया जा रहा है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के संकेत मिले हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




