रुड़की: कोल्ड ड्रिंक चोरी के आरोप में चार बच्चों से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 4 नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने व बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बच्चों को “तालिबानी सजा” देने का आरोप है, जिसमें उन्हें बांधकर डंडों से पीटा गया व डराया-धमकाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और क्षेत्र में आक्रोश भी फैल गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके बाद पुलिस ने जांच कर मेघराज व महावीर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया व दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।
पुलिस का कहना है कि बच्चों के साथ क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी और कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।




