Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद; SDRF हाई अलर्ट पर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम का असर 5 सितंबर तक बने रहने का अनुमान है।

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सोमवार को देहरादून, चमोली, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कक्षा 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं ऑरेंज अलर्ट के चलते SDRF को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशभर में तैनात टीमों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक उपकरणों के साथ अलर्ट रहने और आपातकालीन कॉल पर तत्काल रेस्क्यू के निर्देश दिए।

SDRF टीमों को नदियों, नालों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, स्थानीय लोगों को जागरूक करने और कंट्रोल रूम को लगातार अपडेट देने को कहा गया है। जवानों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट, हेलमेट और रोप रेस्क्यू उपकरणों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button