Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

एससीईआरटी और डायट के लिए बनेगा अलग-अलग कैडर, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए अब अलग-अलग कैडर बनाया जाएगा। एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल के मुताबिक, इसके लिए कार्मिक और वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। अब इसका प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

अभी तक एससीईआरटी और डायट में माध्यमिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती की जाती रही है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। इसी वजह से विभाग में चार हजार से अधिक पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है। ऐसे में अब एससीईआरटी और डायट के लिए अलग कैडर तैयार किया जा रहा है।

अलग कैडर के लिए तैयार ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। एससीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के साथ अपर निदेशक और निदेशक के पद होंगे। वहीं डायट में प्रवक्ताओं के अलावा उप प्राचार्य और प्राचार्य के पद शामिल होंगे।

अलग-अलग कैडर बनने के बाद डायट में पूरी तरह अकादमिक संवर्ग के अधिकारियों और शिक्षकों की तैनाती होगी, जबकि एससीईआरटी में अधिकारियों के पद प्रशासनिक संवर्ग के होंगे। वर्तमान में दोनों संस्थानों में माध्यमिक शिक्षा विभाग से तबादले के जरिए शिक्षक तैनात किए जा रहे हैं। निदेशालय और शासन स्तर से भी शिक्षकों को यहां तैनाती मिलती है।

नया कैडर बनने के बाद एससीईआरटी और डायट में शिक्षकों की अलग से भर्ती की जाएगी। इसके लिए अलग नियमावली भी तैयार की जाएगी। एससीईआरटी और डायट के अलग कैडर को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पूर्व में आई आपत्तियों का भी निपटारा कर लिया गया है।

एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल ने बताया कि अलग कैडर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और पूर्व में उठाई गई आपत्तियों का निपटारा किया जा चुका है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button