दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, राज्य में 123 सड़कें बंद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मौसम के कारण पिछले दो दिनों से रोकी गई चारधाम यात्रा सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। चारधाम यात्रा नियंत्रण संगठन, ऋषिकेश से मिले निर्देशों के बाद मौसम अनुकूल होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा से रोक हटा दी गई। इसके साथ ही यात्रियों को चारधाम की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है।
प्रशासन ने सभी पुलिस और तहसील प्रशासन को यात्रा को नियमित और निर्बाध रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। संबंधित विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को अलर्ट रहने के साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की समस्या के तत्काल समाधान के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।
वहीं, राज्य में 79 ग्रामीण सड़कों समेत कुल 123 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा पौड़ी जिला प्रभावित है, जहां 27 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 2, चमोली में 14, चंपावत में 1, देहरादून में 6, नैनीताल में 22, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी में 8 और उत्तरकाशी में 6 मार्ग बंद हैं। सड़कों के बंद होने से कई इलाकों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




