Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

एक नंबर की दो स्विफ्ट डिजायर, चेसिस नंबर भी एक; रुद्रपुर ARTO कार्यालय में मचा हड़कंप

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

रुद्रपुर के एआरटीओ कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो स्विफ्ट डिजायर कारें आमने-सामने पहुंच गईं। हैरानी की बात यह रही कि दोनों वाहनों का चेसिस नंबर भी हूबहू एक निकला। एक कार हरिद्वार निवासी सहदेव कुमार पाल के नाम दर्ज है, जबकि दूसरी कार नैनीताल निवासी नीरज कुमार के नाम सामने आई है।

मामला तब सामने आया, जब ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी सहदेव कुमार पाल अपने वाहन UK-06-AN-0807 का बीमा नवीनीकरण कराने पहुंचे। उन्हें पता चला कि इसी रजिस्ट्रेशन नंबर की दूसरी कार का भी बीमा किसी अन्य व्यक्ति के नाम चल रहा है। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता हेमंत प्रकाश के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने रिकॉर्ड खंगाला तो इसी नंबर की दूसरी स्विफ्ट डिजायर नीरज कुमार पुत्र राजेंद्र, निवासी धमोला, कालाढूंगी, नैनीताल के नाम पंजीकृत मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों वाहन मालिकों को उनकी कारों के साथ एआरटीओ कार्यालय बुलाया गया।

जब दोनों कारों को आमने-सामने खड़ा कर जांच की गई तो अधिकारियों के सामने चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। दोनों वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर एक था और तकनीकी जांच में चेसिस नंबर भी समान पाया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक ही रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर वाली दो कारें सड़क पर कैसे चल रही थीं।

जांच के दौरान आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी ने मामले को और पेचीदा कर दिया। नीरज कुमार के मुताबिक, उन्होंने कार केलाखेड़ा के एक डीलर के माध्यम से खरीदी थी। डीलर से जुड़े दस्तावेजों में सहदेव कुमार पाल के नाम का आधार कार्ड सामने आया। हालांकि, आधार नंबर समान होने के बावजूद दस्तावेज पर फोटो और जन्मतिथि अलग-अलग मिली।

विभाग अब वाहन के पुराने रिकॉर्ड, ट्रांसफर दस्तावेजों और डीलर की भूमिका की भी जांच कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, वाहन पहले रुद्रपुर निवासी एक चिकित्सक के नाम दर्ज था और बाद में अलग-अलग लोगों के नाम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है।

मामले की तकनीकी जांच के लिए स्थानीय मारुति एजेंसी की टीम की भी मदद ली जा रही है। टीम दोनों वाहनों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि वास्तविक वाहन कौन सा है और दूसरे वाहन के चेसिस नंबर में किसी स्तर पर छेड़छाड़ हुई है या दस्तावेजों में किसी तरह की गड़बड़ी की गई है।

एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि दोनों वाहनों की जांच कराई जा रही है। एक वाहन की पहचान सही पाए जाने की दिशा में जानकारी मिली है, जबकि दूसरे वाहन के चेसिस नंबर की विस्तृत तकनीकी जांच जरूरी है। मारुति कंपनी की रिपोर्ट और पुराने दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button