उत्तराखंड

गढ़वाल विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में हुए शामिल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

श्रीनगर (गढ़वाल) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को श्रीनगर स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर परिसर में छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की समस्याओं और मांगों को भी उनके समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में छात्रों को राज्य के भविष्य का आधार बताते हुए उन्हें सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्यों का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button