उत्तराखंडवायरल न्यूज़

उत्तराखंड सरकार ने दिवाली पर 2 दिन का अवकाश किया घोषित


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड की धामी सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों को 2 दिन का अवकाश घोषित किया है। अब 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी अवकाश रहेगा। इस संबंध में प्रदेश की शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

 

इससे पहले सरकार ने छुट्टी को लेकर चली आ रही असमंजस की स्थिति को दूर किया था। क्योंकि, पहले दिवाली का अवकाश 1 नवंबर तय था। मंगलवार को 1 नवंबर की जगह 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया था।

 

अब सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र चौधरी के नए आदेश के मुताबिक 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 1 नवंबर को भी दिवाली का मुहूर्त बताया गया है।

इसलिए 31 के साथ 1 नवंबर को भी मनाई जा रही दीपावली

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 1 नवंबर को संध्याकाल 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में दीपावली मनाने का पर्याप्त समय 31 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रहा है। हालांकि, कुछ समय 01 नवंबर को भी शुभ होने के कारण दिवाली अगले दिन भी मनाई जा सकती है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button