उत्तराखंड: 12 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श व जानकारी के लिए संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं 12 जुलाई तक आंशिक रूप से प्रभावित भी रहेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा हेल्पलाइन के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मरम्मत कार्य भी कराया जा रहा है।
104 हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी डॉ. अरिता सक्सेना ने बताया कि तकनीकी कार्य के चलते कॉल रिसीव करने व सेवाएं उपलब्ध कराने में अस्थायी विलंब हो सकता है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और निर्धारित समय के भीतर सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, शिकायत निवारण व विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध भी कराई जाती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




