देहरादून: उत्तराखंड में संस्कृति व लोक परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिलेगा। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार व उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में वसंतोत्सव 2026 का आयोजन 26 से 30 मार्च तक गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्थानों पर भी किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस उत्सव में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के करीब 100 कलाकार भाग लेंगे। लोकगीत व पारंपरिक नृत्यों के जरिए देश की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत किया जाएगा।
27 मार्च को देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा का फाग नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, कश्मीर का रौफ, राजस्थान का भवाई व उत्तर प्रदेश का मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं गढ़वाल का पारंपरिक पांडव नृत्य भी दर्शकों को लोक आस्था से रूबरू भी कराएगा।
आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा भी देगा, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी मजबूत करेगा।
