उत्तराखंड

विहिप की बैठक में जनसंख्या और परिवार व्यवस्था पर मंथन, हिंदुओं में प्रजनन दर घटने पर जताई चिंता


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हिंदू समाज में घटती जनसंख्या व बदलती पारिवारिक संरचना को लेकर चिंता जताई है। हरिद्वार में हुई केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संत समाज ने इस विषय को संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करने पर भी जोर दिया।

बैठक में अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव दंडी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि कई वर्गों में हिंदुओं की प्रजनन दर 1.5 से भी नीचे पहुंचना चिंता का विषय भी है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने व परिवार संरचना को मजबूत करने की जरूरत भी है।

विहिप ने यह भी संकल्प लिया है कि हिंदू समाज को परिवार विस्तार के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाया जाएगा और “एक बच्चे” की प्रवृत्ति को छोड़कर “2 से 3 बच्चों” की सोच को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

संत समाज ने लिव-इन रिलेशनशिप व बदलते सामाजिक ढांचे पर भी सवाल उठाए। बैठक में कहा गया कि पारंपरिक भारतीय परिवार व्यवस्था केवल व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी है।

इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत करने और सामाजिक बदलावों के प्रभावों पर भी विचार-विमर्श भी किया गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button