उत्तरप्रदेशउत्तराखंड

योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय दौरे के बाद लखनऊ लौटते समय भावुक विदाई ली, मां ने नहीं खिलाई दही-शक्कर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते रविवार को 3 दिवसीय दौरे के बाद लखनऊ लौट गए। हमेशा की तरह उनकी विदाई पर मां उन्हें दही-शक्कर खिलाती थीं, लेकिन इस बार उनकी मां अत्यधिक बुजुर्ग होने के कारण यह रिवाज नहीं निभा पाईं। इस बार यह रश्म योगी की बहनों ने निभाई।

योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव पंचूर पहुंचे थे। 3 दिनों के इस दौरे में उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया, कृषि विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गढ़खाल स्थित मंदिर में गढ़वासनी देवी व वनवासी श्रीराम मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया।

योगी ने पंचूर क्षेत्र के चार विद्यालयों में भी कार्यक्रमों में भाग लिया। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने अपने परिजनों से विदाई ली। उनकी मां सावित्री देवी अत्यधिक बुजुर्ग होने के कारण इस बार उन्हें दही-शक्कर नहीं खिला पाईं। इससे पहले, उनकी मां हर बार उन्हें इस रिवाज के तहत विदा करती थीं।

रविवार को योगी ने कोई सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह बिथ्याणी महाविद्यालय परिसर में गुरु अवैद्यनाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

योगी की विदाई के समय स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट भी मौजूद थीं। उन्होंने योगी से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण पर चर्चा की। साथ ही अन्य स्कूलों के सुधारीकरण और पलायन के मुद्दे पर भी बात की।

योगी आदित्यनाथ के 3 दिन गांव में रहने से गांव का माहौल खुशनुमा बना रहा। ग्रामीणों और परिजनों के साथ उनकी आत्मीय मुलाकातें सभी के लिए अविस्मरणीय रही। योगी के जाते समय परिजन और ग्रामीण भावुक हो गए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button