उत्तराखंडक्राइम

चोरी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को चोरी के माल के साथ थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ़्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दिनांक 26.05. 24 को वादी देवेन्द्र दत्त द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा टाइल्स चोरी कर ले गए हैं। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा व सुरागरसी/ पतारसी के आधार पर दिनांक 27.05.24 को

(1) अभियुक्त मोहम्मद सोहेल पुत्र रफीक निवासी देसी गांव मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 28

(2) नितिन वर्मा पुत्र नारायण सिंह निवासी चकशाह नगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष को चोरी के माल के साथ उन्नति बिहार केदारपुरम मोथरोवाला के पास से गिरफ़्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 411 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गई व अभियुक्त को अंतर्गत धारा 380/411/ आईपीसी में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button