पिरान कलियर मेले में दो पक्षों में खूनी झड़प, कई घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स मेले के दौरान सोमवार रात अब्दाल साहब रोड पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लंढौरा निवासी साबाज अहमद ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने साथियों के साथ मेले में आया था। रात करीब 10 बजे अब्दाल साहब की ओर जाते समय रास्ते में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद 8 से 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके सिर पर वार किया गया और विरोध करने पर गला दबाकर जमीन पर घसीटते हुए जान से मारने की कोशिश की गई। मारपीट में उसके साथ आए अन्य लोग भी घायल हुए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने आठ से दस अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




