sportsउत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
राष्ट्रीय खेल: मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में जाकर तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को भी परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग राष्ट्रीय खेलों का इंतजार भी कर रहे हैं। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित भी हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन भी होगा। हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।