राजनीति
Trending

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने किया स्पष्ट, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी चुनाव


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Bihar : लोक सभा 2024 चुनाव के बाद अब बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर बी जे पी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कैसे चुनाव लड़ेगी। बी जे पी का कहना है कि “बिहार विधानसभा चुनाव भी वह नीतीश कुमार के साथ ही मिलकर लड़ेगी”।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है, कि वह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। इस संबंध में भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा कि “2025 का विधानसभा चुनाव हम लोग नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में लङेंगे और अपार बहुमत के साथ सरकार बनायेंगे। हमारी पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व दोनो का यही फैसला है।”

सम्राट चौधरी ने पहले ही बताया किसके साथ लड़ेंगे चुनाव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे रहेगी। लोकसभा सीट बंटवारे के समय सीट घटाए जाते समय ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनता दल यूनाइटेड को इस बात का आश्वासन दिया गया था और बाकी घटक दलों ने भी उसी को देखते हुए कम सीटों पर समझौता किया।

लोग लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या 2025 के विधानसभा में भाजपा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाड़ लड़ेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि इसमें दिक्कत क्या है? बिहार में 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी?


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button