उत्तराखंड

श्री देव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), छात्रों को दी डिग्री


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आज बुधवार को चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) रहें। सीएम पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में 19,849 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि भी दी गयी। 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक भी दिया गया। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन स्वर्ण पदक से सम्मानित भी किया गया। स्नातकोत्तर के 3 विषय इतिहास, मानव विज्ञान, चित्रकला में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह विवि परिसर में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। करीब ढाई करोड़ की लागत से बने प्रेक्षागृह का मुख्य अतिथि ने लोकार्पण किया। उसके बाद प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रो. केआर भट्ट और मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार मैंदोला आदि मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button