अवैध रूप से पशुओं के कटान में लिप्त 07 अभियुक्तो को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 04 अभियोग किये पंजीकृत
एसएसपी देहरादून द्वारा अवैध रूप से पशु कटान/ मांस का विक्रय करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के सभी थाना प्रभारियों को दिए है निर्देश
अभियुक्तों के कब्जे से 01 चापड़, 04 कुल्हाड़ी, 04 छुरी (पशु काटने के उपकरण), अवैध पशु मांस तथा मांस बेचकर कमाई गयी नगदी हुई बरामद
अभियुक्तो के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत
गौकशी, अवैध पशु कटान/बिक्री जैसे अपराधों को किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, ऐसे सभी अपराधी जाएंगे सलाखों के पीछे :- एसएसपी देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं का कटान करने/ पशु मांस विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो में अवैध पशु कटान में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अवैध रूप से पशु कटान में लिप्त 03 अभियुक्तों को पटेलनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 25-02-2024 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिमला बाईपास क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से पशुओ का कटान कर मांस विक्रय किया जा रहा है। उक्त सूचना पर पटेलनगर पुलिस द्वारा मेहुवाला क्षेत्र में नया नगर चौक के पास मदरसे की बांयी तरफ एक मीट की दुकान में अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे 03 अभियुक्तों 1- फुरकान अली 2- वसीम 3- शाबान को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 01 लोहे का चापड, 01 छुरी, 01 कुल्हाडी और 16 किलो भैंस का मांस बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरूद्व थाना पटेलनगर पर पशु क्रूरता निवारण अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
04 अभियुक्तो को अवैध रूप से पशु कटान करते हुए सहसपुर पुलिस ने धरदबोचा
थाना सहसपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस मांस विक्रय करने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 25/02/2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पशुओं का अवैध रूप से कटान कर रहे 04 अभियुक्तगणों को रामपुर गांव में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से पशु काटने के इस्तेमाल किए जाने वाले 03 कुल्हाड़ी, 03 छुरी, 160 kg भैंस का मांस और 17,770/- रु (अवैध रूप से बेचकर अर्जित धनराशि) बरामद किए गए, जिसके आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 03 अलग- अलग अभियोग पंजीकृत किये गए है।




