उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड उपचुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस ने की जीत दर्ज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बदरीनाथ व मंगलौर दोनों ही सीट से बीजेपी को हाथ धोना पड़ा है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला व मंगलौर सीट पर काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने जीत दर्ज की है।

उत्तराखंड में 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी पहली बार मंगलौर विधानसभा सीट पर जीत की उम्मीद से उतरी थी। हरिद्वार जिले की यह मुस्लिम बहुल सीट बीजेपी के लिए हमेशा से अभेद दुर्ग रही है। यहां अब तक हुए सभी चुनावों में पार्टी को करारी शिकस्त का सामना भी करना पड़ और इस बाद भी अभेद दुर्ग को फतह करने के इरादे व नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी बीजेपी को फिर हार का सामना भी करना पड़ा।

चुनाव लड़ाने के लिए उत्तराखंड से बाहर से लाए गए करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाना भी उसकी रणनीति का ही एक हिस्सा माना जा रहा था। पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन पर नजर दौड़ाएं तो इस सीट पर बीजेपी को अब तक सबसे अधिक 24101 वोट 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले। 2024 के लोस चुनाव में पार्टी के वोट घटकर 21000 रह गए।

2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 16964 वोट ही हासिल किए थे और 2022 में उसे 18763 वोट मिले थे। यानी 5 साल में वह 1799 वोट ही बढ़ा सकी। एक भी चुनाव में वह कांग्रेस और बसपा के आसपास भी नजर नहीं आई।

मंगलौर सीट पर मुस्लिम व अनुसूचित जाति के वोट निर्णायक माने जाते हैं। विधानसभा क्षेत्र में 50 फीसदी वोट मुस्लिम हैं, जबकि 18 फीसदी अनुसूचित जाति वर्ग के वोट हैं। 32 फीसदी वोट में ओबीसी, गुर्जर, सैनी और अन्य वर्गों के वोट आते हैं।
मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक होने की वजह से इसी समुदाय के नेता जीतते रहे हैं। 2017 में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन और 2022 में बसपा के सरबत करीम अंसारी ने चुनाव जीता था।

सरबत करीम अंसारी के निधन से खाली हुई इस सीट पर बसपा ने उनके बेटे उबैर्दुरहमान को मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस से काजी समर में थे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button