Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

देहरादून पटेलनगर गोलीकांड: पुराने विवाद में फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में साहिल नाम का युवक गोली लगने से घायल हुआ, जिसका इलाज महंत इंदिरेश अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि स्विफ्ट कार सवार युवकों ने पटेलनगर में फायरिंग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

जांच में पता चला कि एक पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल और अन्य युवकों ने दूसरे पक्ष के गुरमीत, रमन, अमन और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद गुरमीत और उसके साथियों ने आईटीएस कॉलेज के पास फायरिंग की। पीछा किए जाने पर शिमला बाईपास स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोबारा गोलियां चलीं, जिसमें साहिल घायल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में सुजल पाल (21), आदित्य मलिक (23), अंशुल (23) और आर्यन (22) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने पटेलनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हाल के महीनों में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग और निरंजपुर फल मंडी में युवक को बंधक बनाकर मारपीट जैसी घटनाओं के बाद अब इस गोलीकांड ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button