राष्ट्रीय

धर्मेंद्र प्रधान: तेलंगाना में 1500 दिन की कार्ययोजना से भाजपा को बनाएंगे सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक दल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तेलंगाना में पार्टी के पास भाजपा को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक दल बनाने के लिए 1500 दिन की कार्ययोजना है। तेलंगाना भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो एक सामान्य पार्टी कार्यकर्ता के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावनाएं हैं।

प्रधान ने कहा कि राज्य की आम जनता की समस्याओं का समाधान करने से ही निचले स्तर पर पार्टी मजबूत होगी। भाजपा को देश के उत्तरी हिस्से की पार्टी कह कर संबोधित करने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए प्रधान ने कहा कि लोकसभा चुनाव ने साबित कर दिया कि भाजपा पूरे देश की पार्टी है, कहा कि भाजपा दक्षिण भारत में भी मजबूत हो रही है और पार्टी ने तमिलनाडु में वोट प्रतिशत में सुधार करते हुए केरल में भी अपना खाता खोला है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button