उत्तराखंड

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब कवायद शुरू


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने 2024-2025 के लिए लगभग 20 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को अब भेज दिया है। जल्द ही केंद्रीय टीम मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करने के लिए भी आएगी। प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पीजी की सीटें को बढ़ाने के लिए 2028 तक की योजना भी बनाई है। इसके तहत प्रत्येक साल राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, अल्मोड़ा, श्रीनगर और हल्द्वानी में पीजी की सीटें भी बढ़ाई जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चारों मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा है। इसमें देहरादून मेडिकल कॉलेज में 10 सीटें, हल्द्वानी में 5 सीटें, अल्मोड़ा में 3 सीटें और श्रीनगर में 4 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। चिकित्सा शिक्षा विभागा के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि पीजी की सीटें बढ़ने से प्रदेश में आने वाले समय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी। वर्तमान में अल्मोड़ा को छोड़कर 3 मेडिकल कॉलेजों में पीजी की कुल 172 सीटें है।

वर्तमान में ये सीटें है पीजी की

  • दून मेडिकल कॉलेज में 53 सीटें है I
  • हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 69 सीटें है I
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें है I

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button