उत्तराखंडराजनीतिवायरल न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी की देहरादून को सौगात, किया 1 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाएं यदि हाथ में कलम पकड़ लें तो वेदों की रचना भी कर दें व तलवार ले लें तो धरा का मानचित्र ही बदल दें। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है वहां स्वयं भगवान ही निवास करते हैं। घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा, वैज्ञानिक क्षेत्र हो या कृषि और शिक्षा का क्षेत्र महिलाओं ने हर जगह अपने आपको साबित भी किया है। सीएम ने बीते गुरुवार को बन्नू स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में बोल रहे थे। इससे पहले सीएम ने नारी शक्ति महोत्सव के तहत त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक भव्य रोड शो में प्रतिभाग भी किया। बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1055.57 करोड़ रुपये की 600 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इनमें 617.05 करोड़ की 270 योजनाओं का लोकार्पण और 438.52 करोड़ की 330 योजनाएं भी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सीएम ने सिलाई-कड़ाई का प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन भी किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बनाने वाली महिलाओं की हौसला अफजाई भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से द्रोणनगरी के विकास के लिए 1 हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। योजनाएं राजधानी देहरादून ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर भी साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा भी है। आज महिलाएं किसी क्षेत्र में भी पुरुषों से कम नहीं हैं। हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी भी हैं। प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति भी प्रदान कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व काल में देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिए बैंकों से भी जोड़ा जा चुका है। हमारी सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए काम भी किया है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार महिलाओं के हित में दिन रात काम भी कर रही हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button