उत्तराखंड

रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गयी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दिनांक 12/13-02-2024 की रात्रि 12.40 बजे के लगभग थाना रायपुर को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गयी है । सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय कर्मचारीगणों के मौके पर पहुंचे, मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर फायर सर्विस की मदद से आग को बुझाया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस सं0: यू0के0-07-पीए-3990 के स्वामी मनोज सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी रांझावाला रायपुर देहरादून है । उक्त बस जय दुर्गा ट्रेवल्स के नाम पर वाहन स्वामी द्वारा संचालित की जाती है और बुकिंग पर चलती है । रोज की भांति दिनांक: 12-02-2024 को वाहन स्वामी द्वारा बस को उक्त स्थान पर खडा किया गया था । प्रथम दृष्टया बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है । प्रकरण की जांच की जा रही है ।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button