ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के क्रम मे स्पेशल टास्क फ़ोर्स की एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स की टीम को तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही मे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

टीम के द्वारा देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एक समैक तस्कर को 1 किलो 200 ग्राम समैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद की गयी समैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मे एक करोड़ से ऊपर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है की, पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है वहीँ पिछले दो वर्षो से देहरादून के पोंटा मे रहकर नशा तस्करी का धंधा चला रहा था।

बरामद की गयी समैक बरेली से लायी गयी है, ऐसा फिलहाल असटीअफ को अपडेट मिला है, सभी पहुंलुओं को देखते हुए असटीअफ द्वारा फिलहाल इस मामले की जड़ तक़ पहुँचने की कोशिश की जा रही है।