Breaking Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, अगले तीन दिन राहत और ठंडक की उम्मीद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। आज शुक्रवार से अगले 3 दिन यानी 18 से 20 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना भी है। मैदानों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, वहीं पहाड़ों में ठंडक का अहसास बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 अप्रैल को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों में तेज झोंकों के साथ हवा चलने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अनुमान है कि हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
19 अप्रैल को बढ़ेगी हवाओं की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी
अगले दिन यानी 19 अप्रैल को हवाएं और भी तेज होंगी। देहरादून, हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी
18 और 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना भी जताई गई है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इन बदलावों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मैदानों में गर्मी से राहत और पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडक महसूस की जाएगी।
20 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम
20 अप्रैल को भी पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहने की कोशिश करें।
📢 आपके इलाके में मौसम का क्या हाल है? अपडेट के लिए जुड़े रहें।




