Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

रानीखेत में दिखा दुर्लभ येलो-ब्रेस्टेड ग्रीनफिंच, सूरजमुखी पर बैठी खूबसूरत तस्वीर ने खींचा ध्यान

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड के रानीखेत में हिमालयी क्षेत्र के खूबसूरत पक्षी येलो-ब्रेस्टेड ग्रीनफिंच की दुर्लभ झलक देखने को मिली। कोतवाली परिसर में सूरजमुखी के पीले फूल पर बैठे इस नन्हे पक्षी ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसकी तस्वीर बर्ड फोटोग्राफर कमल गोस्वामी ने अपने कैमरे में कैद की।

चमकीली पीली छाती, हरे पंख और उन पर उभरी पीली धारियां इस पक्षी की खास पहचान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, येलो-ब्रेस्टेड ग्रीनफिंच हिमालयी क्षेत्रों में समय-समय पर दिखाई देता है और मुख्य रूप से घास, पौधों तथा सूरजमुखी के बीज खाता है।

फ्रिंजिलिडे परिवार से संबंध रखने वाला यह पक्षी करीब 12 से 14 सेंटीमीटर लंबा और 15 से 21 ग्राम वजनी होता है। यह मौसम और ऊंचाई के अनुसार अपना स्थान बदलता रहता है और अक्सर छोटे झुंड में भोजन की तलाश करते देखा जाता है।

वन विभाग के क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि ऐसे पक्षियों की मौजूदगी रानीखेत की समृद्ध जैव विविधता और अनुकूल प्राकृतिक आवास का संकेत है। उन्होंने कहा कि इन पक्षियों के संरक्षण के लिए उनके प्राकृतिक आवास और खाद्य स्रोतों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button